Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nuh Hospital Vandalism Case: नूंह अस्पताल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Nuh Hospital Vandalism Case: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर कर्मचारियों से की थी मारपीट, अस्पताल की संपत्ति को भी पहुंचाया नुकसान; पुलिस ने चार दिन में दबोचे आरोपी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम पुत्र आमीन, अल्ताफ पुत्र आस मोहम्मद, अरमान पुत्र इसर निवासी घासेड़ा थाना सदर नूंह तथा अकरम पुत्र महमूद निवासी वार्ड नंबर-6, थाना सिटी नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस संबंध में सिटी थाना नूंह में 4 जून को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 3 जून की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के कुछ लोग अस्पताल परिसर में घुस आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों तथा अस्पताल प्रशासन के साथ मारपीट की।

Advertisement

इतना ही नहीं, आरोपियों ने अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान अस्पताल की खिड़कियां तोड़ दी गईं और कुछ चिकित्सा उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे अस्पताल प्रशासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×