Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh Honey Trap : 'मदद' के बहाने घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप

10 लाख रुपये मांगने का आरोप; चलती बाइक से कूदकर बची जान, महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

Nuh Honey Trap : नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना क्षेत्र में मदद के बहाने एक युवक को घर बुलाकर बंधक बनाने, उसके साथ मारपीट करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की मांग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के चंगुल से निकलने के लिए उसे चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगानी पड़ी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चंदेनी निवासी कासम ने बताया कि वह अफसरी पत्नी आजाद को पहले से जानता था। आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह महिला ने उसे फोन कर खुद को परेशानी में बताते हुए जरूरी काम और मजबूरी का हवाला देकर गांव मुबारिकपुर बुलाया। शिकायत के अनुसार जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा, वहां मौजूद रिजवान पुत्र आजाद, महमूद पुत्र पहलू, अमीना पुत्री आजाद और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया, मारपीट की और बंधक बना लिया।

Advertisement

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के अनुसार रकम नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। बाद में डर के कारण उसने कम राशि देने की बात कही, जिसके बाद छह लाख रुपये देने की बात पर सहमति बनी।

Advertisement

पुलिस की भनक लगी तो दूसरी जगह ले जाने लगे

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उसके मोबाइल और उसके एक रिश्तेदार के फोन पर कॉल कर पैसों की मांग की, जिसकी रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है। पीड़ित के अनुसार जब आरोपियों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिली तो वे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगे। रास्ते में बीसरू गांव के पास उसने अपनी जान बचाने के लिए चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी और शोर मचाकर ग्रामीणों से मदद मांगी।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित थाना सिटी पुन्हाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोटरसाइकिल की आरसी अब भी आरोपियों के कब्जे में हैं।

पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला अफसरी, उसके बेटे, बेटी और एक अन्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×