Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Nuh Crime News : जंगल में पशु चराने गई 70 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में

मारपीट और बालियां छीनने का भी आरोप, मेडिकल जांच व साक्ष्य जुटाने में लगी पुलिस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh Crime News :  नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, 21 जून की दोपहर करीब तीन बजे महिला पशु चराने के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धमकाया तथा उसके कानों की बालियां छीन लीं।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद महिला बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता प्रारंभिक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भी पहुंची थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
×