Nuh--ईरानी राजदूत से मिले आफताब, खामेनेई की मौत पर जताया शोक
नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने मंगलवार को दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में राजदूत डॉ. मोहम्मद फ़तहाली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। विधायक आफ़ताब अहमद ने...
नूंह से विधायक चौधरी आफताब अहमद ने मंगलवार को दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में राजदूत डॉ. मोहम्मद फ़तहाली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया।
विधायक आफ़ताब अहमद ने अमेरिका इस्राइल के हमलों में मारी गई 165 बच्चियों के निधन पर भी गहरा दुःख जताया। कांग्रेस नेता आफ़ताब अहमद ने अपने इलाके मेवात की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे और उन्होंने लगभग चार दशकों तक देश की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। उनकी मौत ने ईरान की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ ला दिया, क्योंकि सुप्रीम लीडर का पद इस्लामी क्रांति के बाद से अत्यंत शक्तिशाली रहा है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अमेरिका इस्राइल को तुरंत सभी प्रकार के हमले बंद करने चाहिए ताकि विश्व में शांति स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा भारत को तेल गैस सप्लाई जारी रखना इस बात का सबूत है कि दोनों देश के बीच दशकों से रिश्ते मजबूत और अच्छे रहे हैं।
