Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीजीआई में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग को मिली नई ताकत, 10 अत्याधुनिक आईसीयू बेड उपलब्ध

पीजीआईएमएस रोहतक के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में कैंसर व थायराइड मरीजों के इलाज के लिए बड़ी सुविधा जुड़ गई है। समालखा से विधायक एवं हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मामले चेयरमैन मनमोहन भड़ाना ने विभाग को 10 अत्याधुनिक आईसीयू...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीजीआईएमएस रोहतक के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग को 10 आईसीयू बेड उपलब्ध कराने पर कुलपति व चिकित्सकों द्वारा विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार व्यक्त करते हुए।-निस
Advertisement
पीजीआईएमएस रोहतक के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में कैंसर व थायराइड मरीजों के इलाज के लिए बड़ी सुविधा जुड़ गई है। समालखा से विधायक एवं हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मामले चेयरमैन मनमोहन भड़ाना ने विभाग को 10 अत्याधुनिक आईसीयू बेड उपलब्ध कराने की घोषणा की।

विधायक ने शुक्रवार को पीजीआईएमएस का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीज की सेवा ही नारायण सेवा है और इस प्रयास से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी।

Advertisement

पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल ने इस योगदान के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। वहीं निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल ने बताया कि इन बेड्स के जुड़ने से हाई-डोज रेडिएशन थेरेपी लेने वाले मरीजों को उपचार और रिकवरी के दौरान विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 10 नए बेड में से 5 हाई-डोज वार्ड में, 3 रिकवरी रूम में और 2 लो-डोज आयोडीन थेरेपी रूम में लगाए जाएंगे। इससे विभाग की क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी और मरीजों की वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी।

डॉ. एस. के. सिंघल ने बताया कि गामा कैमरा की स्थापना और एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड की मंजूरी के बाद विभाग में अत्याधुनिक थेरेपी सेवाएं और बेहतर होंगी। इससे प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस अवसर पर कई वरिष्ठ चिकित्सक व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
×