Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा ही नहीं, गरीब मजदूरों को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार : बघेल

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को लघु सचिवालय में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कोंग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। -निस
Advertisement

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को लघु सचिवालय में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मनरेगा मजदूरों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

धरने के बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। धरने की अगुवाई हरियाणा सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने की। उनके साथ नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक इंजीनियर मामन खान, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी शहीदा खान तथा पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद मौजूद रहे।

Advertisement

इस मौके पर जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल मनरेगा ही नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और ग्रामीण मजदूरों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मनरेगा का नाम बदला गया, बजट घटाया गया और मजदूरी भुगतान रोका गया, जिससे मजदूर भुखमरी और पलायन को मजबूर हैं।

Advertisement

चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कमजोर किया जा रहा है। इंजीनियर मामन खान ने मनरेगा को अधिकार आधारित कानून बताते हुए कहा कि सरकार इसकी वैधानिक गारंटी खत्म करना चाहती है।

हाजी शहीदा खान और चौधरी महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। धरने के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर एडवोकेट जावेद खान, हाजी अख्तर, इब्राहिम इंजीनियर, हाजी सुबराती, अशद, सुरेन्द्र सिंह तालीम गंगवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement
×