Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कहा, फ्यूज उड़ने तथा तार टूटने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन। -हप्र
Advertisement

बिजली के अघोषित कटों से परेशान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को मेयर राजीव जैन ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि बिना पूर्व सूचना के कट न लगाया जाए तथा फ्यूज उड़ने और तार टूटने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाये। शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल, उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर, कार्तिक रोहिल्ला ने बताया हरसाना कलां 132 केवी सब-स्टेशन में सिटी की क्षमता 300 से 400 और इसी तरह सेक्टर-15 सब-स्टेशन में भी क्षमता बढ़कर 300 से 400 की गई है। इससे ओवरलोड की समस्या खत्म होगी और जल्द ही मिनी सचिवालय को हरसाना के साथ-साथ फाजिलपुर पावर हाउस से भी जोड़ने का काम पूरा कर लिया जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि मिनी सचिवालय स्थित सब-स्टेशन की क्षमता 25 एमवीए से बढ़कर 40 तथा सूरज स्टील सब-स्टेशन की 25 से 45 एमवीए करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत दूर करने के लिए विभाग मुख्यालय से अतिरिक्त कर्मचारी मांगे गए हैं जो जल्द ही मिल जाएंगे। बैठक में राजीव जैन ने कहा कि बिजली कटों का शेड्यूल पीने के पानी की आपूर्ति के रोस्टर के हिसाब से किया जाए, ताकि पीने की सप्लाई शुरू हो तो बिजली भी चालू रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी के 2 महीनों में कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहना चाहिए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×