विकसित फरीदाबाद के संकल्प को नई मजबूती, 1 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास : विपुल गोयल
हरियाणा सरकार के समग्र और संतुलित विकास के दृष्टिकोण को साकार करते हुए फरीदाबाद में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-31, मीट मार्केट, नियर फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में लगभग 1...
हरियाणा सरकार के समग्र और संतुलित विकास के दृष्टिकोण को साकार करते हुए फरीदाबाद में विकास कार्यों की गति निरंतर तेज की जा रही है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-31, मीट मार्केट, नियर फरीद पार्क, ओल्ड फरीदाबाद में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का शिलान्यास हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा संपन्न किया गया।
विकास कार्यों से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
यह शिलान्यास न केवल क्षेत्र में निर्माण कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि विकसित फरीदाबाद के व्यापक विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में निर्णायक कदम भी है। प्रस्तावित विकास कार्यों में क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़कों एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना और नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुलभ होना शामिल है। इन सभी कार्यों का सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों नागरिकों को मिलेगा।
अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है और फरीदाबाद को एक आधुनिक, सशक्त एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व और शहर के प्रति संवेदनशील सोच के कारण फरीदाबाद को इस वर्ष के बजट में अभूतपूर्व सौगातें प्राप्त हुई हैं।
विकास का असली अर्थ केवल निर्माण कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनमानस के जीवन में स्पष्ट सुधार लाना है। जब सड़कें बेहतर हों, जल निकासी व्यवस्थित हो, स्वच्छता में सुधार हो और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों, तभी विकास सार्थक कहलाता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से पार्षद शैफाली सिंगला, पार्षद सचिन शर्मा, करण सिंगला, पवन डावर, प्रवेश मेहता, धर्म बरेजा, यशपाल बब्बर, राजू मिगलानी, कपिल पराशर, बोनी झांब, ओम प्रकाश नारंग, ओम प्रकाश ढींगरा, पप्पू नागपाल, राज मिगलानी, पप्पू वर्मा, रिंकू गर्ग, पृथ्वी गांधी, बोधराज मक्कड़, मनीष थरेजा, नवीन टुटेजा, पवन खन्ना, आरएस गांधी, ललित सेठी, रहीस कुरैशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वच्छता बनी हर नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा : विपुल गोयल

