Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मॉडल टाउन में बिछेगी नई स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन : विनोद भयाना

विधायक ने किया कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में नई स्टॉर्म वॉटर पाइप लाइन का शुभारंभ करते विधायक व अन्य। -निस
Advertisement
शहर में आगामी मानसून सीजन में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए विधायक विनोद भयाना ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने मॉडल टाउन क्षेत्र में स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि इस पाइपलाइन की बिछाई से बरसाती पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी क्षेत्र में जलभराव नहीं होगा।

शनिवार को वार्ड नंबर 18 में आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक भयाना ने यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 87 लाख रुपये की लागत से तीन गलियों और एक पार्क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में कभी भी रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

Advertisement

विधायक ने विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्र के सभी विकास कार्य बिना किसी कमी के पूरे होंगे।

Advertisement

इस अवसर पर पार्षद सीमांत चौधरी, मार्केट कमेटी के प्रधान दिनेश धवन, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी, नवीन ठाकुर, सोनू जांगड़ा, विनोद सैनी, जयप्रकाश यादव, राजपाल यादव, डॉ. बलदेव आनंद, राहुल खुराना, गोलू चावला, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
×