पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ में नये सत्र का शुभारंभ, ‘विकसित भारत में विद्यार्थियों की भूमिका अहम’
पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ, कामी रोड में नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत एवं संस्थान से परिचय कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीटेक, वैमानिकी, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट व अन्य...
पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ, कामी रोड में नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत एवं संस्थान से परिचय कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बीटेक, वैमानिकी, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट व अन्य प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नये शैक्षणिक सफर की शुरुआत की।
पीएम विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने माता मूर्ति देवी, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी. संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप व रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की
कामना की।
चेयरमैन डॉ. नैन ने नवांगतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत को ज्ञान, तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

