चरखी दादरी में कैंसर के इलाज की नई राह, पोजीट्रान अस्पताल की नि:शुल्क ओपीडी शुरू
चरखी दादरी क्षेत्र के कैंसर मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पोजीट्रान सुपर स्पेशलिटी एवं कैंसर अस्पताल ने सोमवार को चरखी दादरी में अपनी नई शाखा ‘कैंसर केयर सिटी ओपीडी’ का उद्घाटन किया। अस्पताल द्वारा नि:शुल्क ओपीडी शुरू की है।...
चरखी दादरी क्षेत्र के कैंसर मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पोजीट्रान सुपर स्पेशलिटी एवं कैंसर अस्पताल ने सोमवार को चरखी दादरी में अपनी नई शाखा ‘कैंसर केयर सिटी ओपीडी’ का उद्घाटन किया। अस्पताल द्वारा नि:शुल्क ओपीडी शुरू की है। कैंसर के परामर्श और प्राथमिक उपचार के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान व संगीता सांगवान ने नि:शुल्क ओपीडी अस्पताल का शुभारंभ किया। अस्पताल प्रबंधन के सदस्य डा. जिले सिंह कुंडू ने बताया कि नि:शुल्क ओपीडी का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों को उनके घर के नजदीक ही विश्वस्तरीय चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
रोहतक के अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) अब नियमित रूप से दादरी ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे। ओपीडी में शुरुआती जांच और स्क्रीनिंग की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डॉ. मनोज तायल, डॉ. संजय बडेसरा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. कपील कादयान, डॉ. अन्ने श्रीकांत व डॉ. पवन कलकल इत्यादि मौजूद रहे।

