Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ईमानदारी से काम करें अधिकारी : श्रुति चौधरी

जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक में सुनी शिकायतें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में गढ़ी सांपला किलोई में विकास कार्यों का उद्घाटन करती मंत्री श्रुति चौधरी। -निस
Advertisement

जिला विकास भवन के डीआरडीए सभागार में बुधवार को लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की मासिक बैठक हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तुंरत समाधान के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो अधिकारी अपना काम ईमानदारी से नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। जिला परिवेदना समिति की बैठक में 12 शिकायतें रखी गई, जिनमें नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि तीन शेष शिकायतों के लिए कमेटी गठित की गई। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और अब वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार काम कर रही है और आज लोगों का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा लगातार पदक जीतने को लेकर मंत्री श्रुति चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र से होनहार खिलाड़ी देश व प्रदेश का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह ढ़ाका, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, चेयरपर्सन मंजू हुड्डा उपायुक्त सतबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

जल निकासी परियाेजनाओं के लिए 4 करोड़ मंजूर

Advertisement

प्रदेश सरकार ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के लिए जल निकासी एवं बाढ प्रबंधन से जुडी विभिन्न परियोजनाओ के लिए 4 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक सम्मान विकास कार्य करवाए जा रहे है, जोकि अपने आप में एक मिशाल है। इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कैबिनेट मंत्री का क्षेत्र के विकास के लिए कार्यो का उद्धाटन करने पर आभार व्यक्त किया। मंजू हुड्डा ने कहा इन परियोजनाओं के तहत गांव जसिया में राजकीय कॉलेज से काहनी लिंक ड्रेन तक आरसीसी ट्रफ का निर्माण, कंसाला में बाढ़ के पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइपलाइन तथा पाकसमा, सांपला, चुलियाना, भालौठ,किलोई,आसन,धामड, खरावड और आसपास के क्षेत्रों में वीटी पंप लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के गांवों में बरसाती एवं बाढ़ के पानी की निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। लंबे समय से जिन क्षेत्रों में पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहां इन परियोजनाओं के माध्यम से समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने विकास कार्यो के लिए स्वीकृत राशि पर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया।

Advertisement

Advertisement
×