Narnoul नारनौल की नेहा शर्मा फ्रांस में विज्ञान सम्मेलन में करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन
International science conference नारनौल निवासी नेहा शर्मा को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा फ्रांस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया है। नेहा वर्तमान में राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से विज्ञान विषय में पीएचडी कर रही...
International science conference नारनौल निवासी नेहा शर्मा को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन द्वारा फ्रांस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया है। नेहा वर्तमान में राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से विज्ञान विषय में पीएचडी कर रही हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण होने वाली है।
जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता और सचिव कृष्ण शर्मा ठेकेदार ने नेहा के चयन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विप्र समाज की यह बेटी जिले के लिए गर्व का कारण है। सभा ने नेहा शर्मा के माता-पिता, दमयंती देवी और एडवोकेट मदनलाल शर्मा को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
नेहा शर्मा की पिछली उपलब्धियों में 2025 में भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ प्रेजेंटेशन अवार्ड प्राप्त करना शामिल है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना।
यह सम्मेलन 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक फ्रांस में आयोजित होगा। इस दौरान हवाई यात्रा और सभी खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।
नेहा शर्मा की इस सफलता पर गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता, नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज रोशन लाल गौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
