Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नारनौल : मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस अधिकारी की जान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी, जबकि सीआईए इंचार्ज की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। लेकिन जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जो राजस्थान का रहने वाला है।

सीआईए पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। फायरिंग के दौरान शिवदयाल के पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Advertisement

घटना नारनौल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा बाग क्षेत्र की एक गली में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले मोहल्ला सलामपुरा में हुई फायरिंग का आरोपी शिवदयाल ट्रेन से फुलेरा की ओर से नारनौल आ रहा है। सीआईए टीम पहले से ही स्टेशन क्षेत्र में तैनात थी। दोनों बदमाश रेलवे स्टेशन से पहले ही ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई। मौके से दोनों आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार शिवदयाल वही आरोपी है, जिसने कुछ दिन पहले मोहल्ला सलामपुरा में थार गाड़ी में आकर बोलेरो सवार पर फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

Advertisement
×