Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Narcotics Smuggling :पंजाब सरकार के स्टीकर वाली सोनेट से 186 किलो डोडा-पोस्त बरामद

लुधियाना ईस्ट में पंजीकृत कार पर लगी थी रोहतक अथॉरिटी की फर्जी नंबर प्लेट, कीमत करीब 50 लाख

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Narcotics Smuggling : दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे की रेस्ट पार्किंग में खड़ी एक सोनेट कार से पुलिस ने 186 किलो 200 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है। कार पर रोहतक अथॉरिटी की नंबर प्लेट लगी थी, जबकि उसका असल पंजीकरण पंजाब के लुधियाना ईस्ट का है। कार पर परिवहन विभाग, पंजाब सरकार का स्टीकर भी लगा हुआ था।

शीशा तोड़कर खोली कार

हथीन थाना पुलिस के अनुसार थानेदार संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि एक्सप्रेसवे की रेस्ट पार्किंग में डोडा-पोस्त से भरी सोनेट कार खड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार लॉक थी। लॉक नहीं खुलने पर पुलिस ने शीशा तोड़कर कार खोली और तलाशी ली। पिछली सीट से प्लास्टिक के नौ कट्टे बरामद हुए। जांच में इनमें डोडा-पोस्त मिला, जिसका इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन 186 किलो 200 ग्राम निकला।

Advertisement

पुलिस ने कार और नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर अज्ञात चालक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वाहन की नंबर प्लेट फर्जी थी और बिना लाइसेंस व परमिट के डोडा-पोस्त रखा गया था। कार सहित बरामद डोडा-पोस्त की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

Advertisement
×