मुस्कान श्योराण ने यूथ एशियन पैरा गेम्स में शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में जीते दो कांस्य पदक
विधायक राजबीर फरटिया ने किया सम्मानित
दुबई में आयोजित हुए यूथ एशियन पैरा गेम्स में शॉट पुट (गोला फेंक) और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर लौटी मुस्कान श्योराण को लोहारू से विधायक राजबीर फरटिया ने स्थानीय विद्या नगर स्थित मुस्कान के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
यूथ एशियन पैरा गेम्स में मुस्कान ने तिरंगा फहराया
मुस्कान श्योराण ने न केवल दुबई में देश का तिरंगा फहराया है, बल्कि उनका अब तक का करियर स्वर्णिम रहा है। वह इससे पहले सीनियर नेशनल में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। जूनियर नेशनल में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। यही नहीं खेलो इंडिया गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब इसके बाद उन्होंने यूथ एशियन पैरा गेम्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जहां 45 देशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।
मुस्कान को सम्मानित करते हुए विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि मुस्कान ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और जज्बे से जो मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। विधायक ने कहा कि मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर ना केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
मुस्कान के पिता ने जताया विधायक का आभार
उन्होंने कहा कि मूल रूप से गांव पहाड़ी व हाल विद्या नगर निवासी मुस्कान के पिता रमेश श्योराण ने मुस्कान के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए इससे गर्व की बात और क्या हो सकती है कि उसकी बेटी को उसकी मेहनत की वजह से पहचाना जा रहा है। मुस्कान ने दिन-रात अभ्यास किया और कभी हार नहीं मानी तथा उसकी प्रतिभा को निखारने में उनके कोच का अहम योगदान है।
मुस्कान ने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि मुस्कान अपनी मेहनत जारी रखेगी और भविष्य में वल्र्ड चैंपियनशिप और पैरा-ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतेगी। इस अवसर पर राजपूत समाज के प्रधान बृजपाल पप्पू, डा. जयपाल, राजेश बड़ेसरा, राजेश सांगवान, बलवान डीपीई, योगेंद्र प्रजापत सहित विद्या नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

