नगर परिषद ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, काटे चालान
नगर परिषद व पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण व प्लास्टिक पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी, रेलवे रोड और अनाज मंडी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान...
नगर परिषद व पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण व प्लास्टिक पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान के तहत झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी, रेलवे रोड और अनाज मंडी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों की जांच की, जहां प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 4 दुकानदारों के कुल 5 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके साथ ही सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 7 दुकानदारों के चालान काटे गए और सड़क पर बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, जिससे यातायात और आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। संयुक्त टीम ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अभियान का नेतृत्व एमई जोगेंद्र सिंधु और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण और प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

