Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंदिरों से पूजा के फूल एकत्रित करेगा नगर निगम

पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रमुख मंदिरों और खास सोसायटियों में शुरू होगी नई पहल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर प्रयोग होने वाली पूजन सामग्री खासकर फूलों के सम्मानजनक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के लिए नगर निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक पहल शुरू की गई है। इस पहल के प्रथम चरण में प्रमुख मंदिरों तथा चयनित आवासीय सोसायटियों से निकलने वाली पूजन सामग्री के फूलों को अलग से एकत्रित किया जाएगा, ताकि इन्हें नालियों, जलाशयों एवं सामान्य कचरे में फेंके जाने से रोका जा सके और इनका वैज्ञानिक एवं पर्यावरण हितैषी तरीके से निस्तारण किया जा सके। नगर निगम विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से यह पहल शुरू कर रहा है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा ने मंदिर प्रबंधन समितियों, आरडब्ल्यूए एवं आवासीय सोसायटियों से अपील की है कि पूजा में प्रयोग फूलों को सामान्य कचरे से अलग रखें। इन्हें साफ एवं निर्धारित पात्र स्थान पर एकत्रित करें। त्योहारों या धार्मिक आयोजनों के बाद समय पर संग्रहण के लिए उपलब्ध कराएं।

इस पहल से नालियों एवं जलाशयों के अवरुद्ध होने की समस्या कम होगी। लैंडफिल पर भार एवं दुर्गन्ध में कमी आएगी। पवित्र फूलों से कम्पोस्ट एवं अगरबत्ती जैसे पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे। आस्था के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। निगम की अपील है कि हम सब मिलकर अपनी श्रद्धा का सम्मान करते हुए प्रकृति की रक्षा करें और फरीदाबाद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग दें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×