Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुकेश कुमार बने केशव कुंज रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

रेवाड़ी के केशव कुंज रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक सोमवार को रेवाड़ी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन का निर्विरोध प्रधान चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: 18 रेवाड़ी-4 : रेवाड़ी के केशव कुंज रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए गणमान्य लोग।
Advertisement

रेवाड़ी के केशव कुंज रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक सोमवार को रेवाड़ी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन का निर्विरोध प्रधान चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद प्रधान मुकेश कुमार ने एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। नई कार्यकारिणी में राजबीर सिंह को संरक्षक, मनोज कुमार और ललित कुमार को उपप्रधान, सुरेंद्र वशिष्ठ को महासचिव, इंदरजीत और योगेश शर्मा को सह सचिव बनाया गया।

Advertisement

इसी प्रकार राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह और मनीष कुमार को सह कोषाध्यक्ष, एडवोकेट विजय वशिष्ठ को कानूनी सलाहकार तथा वेद प्रकाश और मुकेश शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पवन कुमार, प्रशांत सैनी, योगेंद्र उर्फ राजू, रवि, प्रवीण शर्मा, नितिन कमल, हरीश और राजीव को शामिल किया गया।

Advertisement

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोह के दौरान फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दीपक, नवीन सैनी, लोकेश, संजीव, हेमंत, बबलू, रमेश कुमार और हरिकिशन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
×