Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बना मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल

लगातार 10वें साल मिला स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवॉर्ड

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवार्ड प्राप्त करते राई खेल स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी व छात्राएं। -हप्र
Advertisement

मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल, राई को लगातार 10वें साल तक हरित स्कूल रहने के लिए स्टर्लिंग ग्रीन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड के लिए देशभर के करीब 20 हजार स्कूल दौड़ में थे।

यह पुरस्कार स्कूल को उसके सतत जल प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल पहलों के लिए प्रदान किया गया जिनमें स्कूल के एसटीपी प्लांट में जल का पुनर्चक्रण, सौर ऊर्जा का उपयोग, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण, कचरे का पुनर्चक्रण तथा स्कूल मेस में ताजा और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के आधार पर दिया गया है। नयी दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह मेंं प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण ने स्कूल प्रबंधन को यह प्रतिष्ठि अवार्ड प्रदान किया।

Advertisement

प्रसिद्ध संरक्षण जीव विज्ञानी डॉ. ब्राविन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल की ओर से प्राचार्य एवं निदेशक पीके धीमान, इको क्लब प्रभारी दिनेश कुमारी, अंजना पाहवा तथा इको क्लब के तीन विद्यार्थियों ने समारोह में सहभागिता की।

Advertisement

Advertisement
×