Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना माता अवश्य करती है स्वीकार’

चिटाने वाली माता के मेले की तैयारियां तेज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में मंगलवार को चिटाने वाली माता के मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान कंजकों को तिलक करती पूर्व मंत्री कविता जैन। -हप्र
Advertisement

शहर में स्थित चिटाने वाली माता की सातवीं के मेले को लेकर भक्तों में उत्साह की लहर है। मेले के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूर्व मंत्री कविता जैन ने पुराना शहर में माता के मंदिर में जाकर पूजन किया और मंदिर में छठ की कढ़ाई के साथ सवामणी की कढ़ाई करवाते हुए प्रसाद का वितरण किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि माता की कृपा से भक्तों का कल्याण हो रहा है। सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना को माता रानी अवश्य स्वीकार करती हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को माता रानी प्रात:काल 4 बजे कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां प्रात: 5 बजे माता की आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। 27 मार्च को सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी और दोबारा मंदिर में अपना स्थान ग्रहण करेंगी। माता के मंदिर में वापस विराजने के साथ ही मेला संपन्न होगा। इस अवसर पर अमित शौनक, प्रधान महेश गोयल, तरुण गोयल, कैलाश कुच्छल, अजय कुच्छल, अशोक कुमार, दीपक गोयल, अनिल कुच्छल, मनीष कुच्छल, प्रदीप कुमार, नरेश गोयल, सुधीर कुमार, देवेंद्र कुच्छल और अमित शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×