Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी के 25 से अधिक गांवों को 3 करोड़ की सौगात :  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से जिले के 25 से अधिक गांवों में विकास कार्यों के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि हरियाणा सरकार द्वारा उनकी सिफारिश पर हरियाणा ग्रामीण विकास...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
Advertisement

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से जिले के 25 से अधिक गांवों में विकास कार्यों के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि हरियाणा सरकार द्वारा उनकी सिफारिश पर हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत मंजूर की गई है।

इस योजना के तहत राज्य सरकार हर वर्ष प्रत्येक सांसद को 5 करोड़ रुपये तक की विकास राशि अनुशंसित करने का अधिकार देती है, जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लागू की गई है।

Advertisement

जारी राशि से जिले के विभिन्न गांवों में सड़क, चौपाल, स्कूल, श्मशान घाट, नालियां और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। बासदूदा गांव में बस स्टैंड से नारनौल रोड तक करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा, जबकि कमालपुर में लगभग 21 लाख रुपये से प्राइमरी स्कूल की चारदीवारी बनाई जाएगी।

Advertisement

इन जगहों का करवाया जाएगा निर्माण: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

इसी प्रकार गांव बीकानेर में विश्वकर्मा भवन, बालियर खुर्द में श्मशान घाट की चारदीवारी, रसगन में जोहड़ की चारदीवारी और डवाना में सामान्य चौपाल का निर्माण कराया जाएगा। ततारपुर खालसा में बीपीएल कॉलोनी की गलियों का निर्माण और खरखड़ा में लाइब्रेरी हॉल बनाया जाएगा।

रेवाड़ी ब्लॉक के भाड़ावास, राजपुरा खालसा, कुंभावास, जाटी और रामपुरा सहित कई गांवों में गलियों, सीवर लाइन और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। चांदावास और चांदपुर देवलावास में मिड-डे मील शेड तथा नालियों के निर्माण के कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

धारूहेड़ा, बावल और खोल खंड के कई गांवों में भी विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। खासतौर पर खंडोडा गांव में ओपन जिम और राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए 6 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा जयसिंहपुर खेड़ा में चौपाल का सौंदर्यीकरण और धमलावास में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

Advertisement
×