Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोदी सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन हरियाणा में राव नरेंद्र सुरक्षित नहीं : पर्ल चौधरी

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित घर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा कथित हमला और घर में घुसने की कोशिश के मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नारनौल स्थित घर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा कथित हमला और घर में घुसने की कोशिश के मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पर्ल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अब विपक्ष के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में मोदी जी की सुरक्षा का राजनीतिक प्रचार करती है, लेकिन हरियाणा की सच्चाई यह है कि मोदी सुरक्षित हो सकते हैं, पर ‘नरेंद्र’ सुरक्षित नहीं हैं। जब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर पर हथियारबंद लोग हमला कर सकते हैं, तब आम जनता और प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गृह विभाग भी उनके पास है, इसलिए यह केवल सुरक्षा चूक नहीं बल्कि सरकार की प्रशासनिक विफलता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर मुख्य विपक्षी दल का प्रदेशाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है, तो प्रदेश की बेटियां और महिलाएं किस भरोसे जिएं। पर्ल चौधरी ने नारनौल के पुलिस अधीक्षक और सीआईडी के प्रमुख को तत्काल हटाने की मांग की और राव नरेंद्र सिंह और उनके परिवार को तुरंत जैड कैटेगरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×