Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी : बड़ौली

मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में महिला दिवस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में सोमवार को कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का स्वागत करते डाक्टर। साथ है जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व अन्य। -हप्र
Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी देना है, जिसमें मोदी की गारंटी के तहत विकसित भारत की नींव में नारी शक्ति को शामिल किया गया है।

फरीदाबाद में मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं के लिए गुरुग्राम में नारी मंडप की स्थापना और रोहतक, अंबाला, यमुनानगर तथा गुरुग्राम में वात्सल्य भवन बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करने की घोषणा भी की है। अब 1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी हर महीने 2100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के संकल्प को पूरा किया है।

Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मेट्रो हॉस्पिटल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सना तारीक, डिप्टी मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मंजिंदर भट्टी, डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ. बिक्रम सिंह, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, भारती भाकुनी, मनीष छोकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
×