Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मोबाइल शॉप मालिक को धमकी, पर्ची में लिखा-नहीं माने तो गोलियां चलेंगी

गणेश मार्केट में कार की पिछली सीट पर मिली धमकी भरी पर्ची, व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
गणेश मार्केट स्थित सच मोबाइल शॉप के मालिक को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। दुकान मालिक के अनुसार, उनकी कार की पिछली सीट पर एक धमकी भरी पर्ची मिली, जिसमें एक व्यक्ति के साथ चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर गोली चलाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद व्यापारी भी दुकान पर एकत्रित हो गए और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

दुकान मालिक मुकेश ने बताया कि जब उन्होंने अपनी कार की जांच की तो पिछली सीट पर पर्ची पड़ी मिली। पर्ची में उन्हें एक कथित विवाद खत्म करने के लिए कहा गया था। साथ ही धमकी दी गई कि बात नहीं मानने पर गोली चल सकती है।घटना के बाद व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग और पूर्व मेयर गौतम सरदाना भी मौके पर पहुंचे।

Advertisement

मुकेश ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले आरटीआई न लगाने की एवज में उनसे एक लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगी गई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कथित आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज सिंधवानी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सेक्टर-14 के सामने बन रही उनकी बिल्डिंग को लेकर आरटीआई लगाने और उसे सील करवाने की धमकी देकर रकम मांगी गई थी। मुकेश के अनुसार, उक्त मामले के बाद भी उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जाता रहा और कुछ लोगों ने फोन भी किए। अब धमकी भरी पर्ची मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने पर्ची को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी के पीछे कौन लोग हैं और पुरानी घटना से इसका कोई संबंध है या नहीं, पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×