Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक विनोद भयाना ने किया सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का लोकार्पण

विधायक विनोद भयाना ने रविवार को सीसाय पुल के समीप नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का लोकार्पण किया तथा चौक पर बनी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया। विधायक भयाना ने बताया कि यह चौक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का लोकार्पण करते विधायक व साथी। -निस
Advertisement

विधायक विनोद भयाना ने रविवार को सीसाय पुल के समीप नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का लोकार्पण किया तथा चौक पर बनी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया। विधायक भयाना ने बताया कि यह चौक धौलपुर के आकर्षक और टिकाऊ पत्थर से निर्मित किया गया है, जो अपनी मजबूती और सुंदरता के लिए जाना जाता है। चौक के चारों ओर चार भव्य तिरंगा लाइट पोल लगाए गए हैं, जो रात के समय चौक की शोभा को और अधिक निखारते हैं। इसके अतिरिक्त, चौक के चारों तरफ स्टील की मजबूत ग्रिल भी लगाई गई है, जिससे चौक की सुरक्षा के साथ-साथ सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस चौक के निर्माण पर लगभग साढ़े 19 लाख रुपए की अनुमानित राशि खर्च की गई है।

इस अवसर पर शहरवासियों द्वारा विधायक का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के उप प्रधान सुरजीत गुर्जर, विधायक भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, महंत सागर नाथ, विनोद सैनी, नवीन ठाकुर, प्रोफेसर कृष्णपाल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×