Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक सुनील सांगवान ने केंद्रीय बजट को लेकर युवाओं से सीधा संवाद किया

विधायक सुनील सांगवान ने गांव बिरही कलां स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर युवाओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों व युवाओं ने केंद्रीय बजट को लेकर उत्साहपूर्वक चर्चा की। युवाओं ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के गांव बिरही कलां स्थित जिले सिंह स्कूल में शुक्रवार को युवाओं से संवाद करते विधायक सुनील सांगवान। -हप्र
Advertisement
विधायक सुनील सांगवान ने गांव बिरही कलां स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर युवाओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों व युवाओं ने केंद्रीय बजट को लेकर उत्साहपूर्वक चर्चा की। युवाओं ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना है।

Advertisement

विधायक ने बताया कि बजट में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, तकनीकी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। इससे न केवल रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। संवाद के दौरान युवाओं ने बजट से जुड़े अपने प्रश्न और सुझाव भी रखे। विधायक सुनील सांगवान ने युवाओं के सवालों का विस्तार से उत्तर देते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील इंजिनियर, नवीन काकड़ोली, मैनेजिंग डायरेक्टर राजपाल सांगवान, शिक्षकगण व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement
×