Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक सांगवान ने नई अनाज मंडी में किया नवनिर्मित शैड का उद्घाटन

दादरी की नई अनाज मंडी में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तैयार की गई शेड का बुधवार को दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री स्व....

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में बुधवार को नई अनाजमंडी में शैड का उद्घाटन करते विधायक सुनील सांगवान। -हप्र
Advertisement

दादरी की नई अनाज मंडी में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तैयार की गई शेड का बुधवार को दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की।

पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान के जन्मदिवस पर असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया गया। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनका प्रयास दादरी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में दादरी की नई अनाज मंडी में गत मई माह में शैड का शिलान्यास किया गया था। अब यह शैड बनकर तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी में अब शैड की संख्या छह होने से खरीद सीजन के दौरान फसलों को सुरक्षित रखने में परेशानी नहीं आएगी।

Advertisement

इस अवसर पर मंडी एसोसिएशन प्रधान मोहन मकड़ानिया, विनोद गर्ग, रविन्द्र गुप्ता, कृष्ण मकडानिया, रविन्द्र सिलगर, हनुमान बाढड़ा, प्रदीप चिड़ियावाला, तेजवीर सांगवान, जगमोहन झिंझरिया, श्यामसुंदर बंसल इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×