Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक निखिल मदान ने उठाया विवि के अनुबंधित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा

शिक्षा मंत्री बोले-कमेटी की रिपोर्ट आते ही आगे बढ़ायी जायेगी कार्यवाही

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा विधानसभा में विवि में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने का मुद्दा उठाते विधायक निखिल मदान। -हप्र
Advertisement

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान विधायक निखिल मदान ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्य कर रहे करीब 1400 अनुबंधित शिक्षकों को भी सेवा सुरक्षा विधेयक बनाकर उनकी नौकरी सुरक्षित करने का बिल पास किया जाये।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज व पॉलिटेक्निक आदि शिक्षण संस्थानों के अनुबंधित शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा विधयेक बनाकर उनका रोजगार सुरक्षित किया जा चुका है, मगर विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 1400 अनुबंधित शिक्षक अभी तक इससे वंचित हैं, जिसके कारण उनके सामने निरंतर नौकरी खोने का खतरा बना रहता है।

Advertisement

निखिल मदान ने कहा कि विवि में भी ये विधेयक लागू होने पर शिक्षक अपने भविष्य की चिंता किए बिना देश प्रदेश की आने वाली पीढ़ी को पढ़ा कर देश और प्रदेश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। उन्होंने सरकार से इस प्रक्रिया को तत्काल एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी

Advertisement

किए जाए।

प्रश्न पर जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि उपरोक्त विषय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सरकार के संज्ञान में है और इस विषय में सरकार द्वारा एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आते ही विवि के अनुबंधित शिक्षकों को रिपोर्ट की अनुशंसा के आधार पर सेवा सुरक्षा प्रदान करने की कार्यवाही आगे बढ़ायी जाएगी।

Advertisement
×