बजट सत्र में विधायक मुकेश शर्मा ने उठाए गुरुग्राम से जुड़े जनहित के मुद्दे
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के नौवें दिन शून्यकाल के दौरान गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने गुरुग्राम में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, स्वास्थ्य सुविधाएं, जलभराव, आधारभूत ढांचे...
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के नौवें दिन शून्यकाल के दौरान गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने गुरुग्राम में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, स्वास्थ्य सुविधाएं, जलभराव, आधारभूत ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित कई प्रस्ताव रखे।
विधायक मुकेश शर्मा ने शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एलिवेटेड रोड निर्माण की मांग की। उन्होंने डुंडाहेड़ा से महावीर चौक, इफको चौक से महावीर चौक, राजीव चौक से सेक्टर-5 होते हुए सिग्नेचर टावर तक तथा द्वारका एक्सप्रेसवे से एलिवेटेड रोड को जोड़ने का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को महावीर चौक तक पहुंचने में लगभग सात मिनट का समय लगेगा।
उन्होंने गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में अटल कैंटीन शुरू करने की मांग भी रखी, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा उन्होंने शहर के सभी शवगृह (मॉर्चरी) में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विधायक मुकेश शर्मा ने सब-इंस्पेक्टरों के लंबित प्रमोशन का मुद्दा सदन में रखा
मुकेश शर्मा ने हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टरों के लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने की मांग उठाई। साथ ही गुरुग्राम में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने गुरुग्राम बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित पार्किंग और बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ विकसित करने की भी मांग की। इसके अलावा शहर में प्रस्तावित 400 बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
मुकेश शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शहर की सीवर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीवर लाइन को 36 इंच तक अपग्रेड करने की जरूरत पर भी बल दिया, ताकि जलनिकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। साथ ही 900 मीटर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और बिजली के मीटर लगाने की मांग भी सदन में रखी।
विधायक ने कहा कि गुरुग्राम की जनता की आवाज को सदन में मजबूती से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को रखने का अवसर देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को किया रवाना

