विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को किया रवाना
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से आज गुरुग्राम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना...
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से आज गुरुग्राम में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह को लेकर समाज में स्पष्ट संदेश देना है कि यह न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। यह अभियान जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने और बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
यह विशेष अभियान शक्ति वाहिनी एवं एमडीडी ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रथ के माध्यम से गांव-गांव और शहरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

