Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पं. टिपरचंद शर्मा ने विकास कार्यों का जायजा लिया

फरीदाबाद में  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं भाजपा नेता पं. टिपरचंद शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माता पथवारी मंदिर से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पं. टिपरचंद शर्मा विकास कार्यों का जायजा लेते हुए। साथ में पार्षद सोनू वैष्णव। हप्र
Advertisement

फरीदाबाद में  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं भाजपा नेता पं. टिपरचंद शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माता पथवारी मंदिर से लेकर भीकम कॉलोनी, तिगांव रोड तक नाले की सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम से पहले नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के समय सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान पं. टिपरचंद शर्मा ने मोहना रोड नाले और मिल्क प्लांट नाले की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने हरि विहार क्षेत्र तथा हरि विहार डिस्पोजल के कार्य और गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त तिगांव रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय, बल्लभगढ़ की चारदीवारी की मरम्मत के कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यह कार्य विधायक फंड से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement

इस अवसर पर पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद योगेश शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement
×