Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाबा मोहनदास मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक कादियान ने दिए 10 लाख

शाहपुर तगा में श्रद्धालुओं के साथ किया भंडारे में प्रसाद ग्रहण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर के गांव शाहपुर तगा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते विधायक देवेंद्र कादियान।-हप्र
Advertisement
गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक बाबा मोहनदास वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के केंद्र माने जाते हैं। इन स्थानों का संरक्षण और विकास समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में समाजसेवी अमित त्यागी गढ़ी केसरी तथा मोनू शाहपुर ने भी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 11-11 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की।

Advertisement

कार्यक्रम में विधायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुंदर सरपंच प्रतिनिधि शाहपुर तगा, नवीन त्यागी, ब्रह्म त्यागी, सतीश त्यागी, अनिल त्यागी, सतपाल त्यागी, बलराज, संदीप, महेश सरपंच घसौली, हरबीर दातौली, हैप्पी त्यागी, हरिओम घसौली, अमित त्यागी, सुनील पटवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×