Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बेगा की बेटी गीता को विधायक कादियान ने दी पावरलिफ्टिंग किट

बोले, प्रतिभा को संसाधनों की कमी नहीं बनने देंगे बाधा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर में अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गांव बेगा की बेटी गीता को पावरलिफ्टिंग किट देते विधायक देवेंद्र कादियान।-हप्र
Advertisement

गन्नौर (सोनीपत) के  गांव बेगा की बेटी और नॉर्थ इंडिया बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीत चुकी गीता के सपनों को अब नये पंख लगेंगे। विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गीता को पावर लिफ्टिंग किट भेंट की और खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि गीता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा होने के बावजूद रोजाना कई घंटे अभ्यास करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी उसके हौंसले बुलंद है। किट मिलने पर गीता ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे उसे अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।

Advertisement

जनता दरबार में आई पेंशन और बिजली शिकायतें

विधायक कादियान द्वारा आयोजित जनता दरबार में पेंशन कटने और बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक रही। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए गए।

Advertisement

दुभेटा गांव में श्री शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में विधायक कादियान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की और स्वयं सेवा कर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने कहा, सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोडऩे का काम करते है। क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement
×