Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक आफताब अहमद मैदान में, अधिकारियों को दिये निर्देश

नूंह जिले के अड़बर, मालब, मरोड़ा, निदामपुर और जोगीपुर गांवों के खेतों (जंगलों) में लंबे समय से जमा पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बुधवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ संयुक्त...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह के गांवों का निरीक्षण करते विधायक आफ़ताब अहमद।-हप्र
Advertisement

नूंह जिले के अड़बर, मालब, मरोड़ा, निदामपुर और जोगीपुर गांवों के खेतों (जंगलों) में लंबे समय से जमा पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बुधवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए। मंगलवार शाम अड़बर गांव के ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर फसल बर्बादी का मुद्दा उठाया था। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए सिंचाई और बिजली विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर बुलाया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एक्सईएन नूंह आफताब रहमान, हितेश धारीवाल (एक्सईएन मैकेनिकल, फरीदाबाद), राहुल (एसडीओ) और आरिश, दीपक व हरि किशन (जेई) मौजूद थे। बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे ताकि पंप चलाने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों को कहा कि भारी क्षमता वाली बिजली मोटरें (पंप) लगाकर और नालियों की सफाई कर पानी की निकासी तुरंत शुरू की जाए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने दुख जताया कि फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई सरकारी मुआवजा नहीं मिला है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे मामले को सरकार के समक्ष उठाएंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×