Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

स्वच्छता और पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मंत्री राजेश नागर ने

खेड़ी मंडल प्रवास के दौरान नागरिकों को स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति किया जागरूक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन : खेड़ी मंडल प्रवास के दौरान हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का स्वागत करते कार्यकर्ता।-हप्र
Advertisement

 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल प्रवास के दौरान स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया तथा पौधे रोपे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है, जबकि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।

Advertisement

वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें : नागर

उन्होंने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए आज से ही सामूहिक प्रयास करने होंगे।

Advertisement

मंत्री ने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज और सरकार मिलकर कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक बदलाव संभव होता है।

स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे ये लोग

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, पार्षद संजीव कुमार, कुसुम भाटी, रणवीर नरवत, मास्टर धर्म सिंह, रणवीर नंबरदार, कपिल मुनि, मनोज नागर, पूनम भड़ाना, धर्मेंद्र बिधूड़ी, विनय भाटी, पूर्व सरपंच कुलबीर चौहान, अजब चंदीला, अनूप जिंदल, शिवकुमार सरपंच, संदीप अधाना, श्रवण करहाना, हरपाल भाटी, महेश भाटी, राजकुमार, भाटी राकेश प्रधान, कृष्ण हाडा, राजकुमार आर्य और राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 – भारत ने विश्व को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश : राजेश नागर

Advertisement
×