शिक्षकों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ कार्यशाला आयोजित
श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल, हांसी में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ (रिसोर्सपर्सन) के रूप में आस्था ने शिरकत की। कार्यशाला में शिक्षकों...
श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल, हांसी में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ (रिसोर्सपर्सन) के रूप में आस्था ने शिरकत की। कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान 'मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ के मुख्य उद्देश्यों, इसकी वर्तमान प्रासंगिकता तथा विद्यार्थियों में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और दैनिक जीवन के तनाव को प्रभावी ढंग से संभालने जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।
रिसोर्सपर्सन ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी ध्यान, योग तथा अपने पसंदीदा शौक अपनाकर मानसिक शांति और संतुलन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, के बारे में समझाया।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा भी आधुनिक युग की अनिवार्य आवश्यकता है। इसे विद्यालय की शिक्षण पद्धति में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास का सर्वांगीण विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।

