Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टैक्स समस्याओं को लेकर विधायक विनोद भयाना से नप वाइस चेयरमैन की बैठक

हांसी के शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य करों के भुगतान में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने बुधवार को विधायक विनोद भयाना से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य टैक्स...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
टैक्स समस्याओं के लिए विधायक विनोद भयाना से बातचीत करते वाइस चेयरमैन अनिल बंसल।-निस
Advertisement

हांसी के शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य करों के भुगतान में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने बुधवार को विधायक विनोद भयाना से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य टैक्स प्रणाली की जटिलताओं से आम नागरिकों को राहत देना और नगर परिषद की कार्यप्रणाली को अधिक सुगम बनाना था।

विधायक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक भयाना ने नगर परिषद सचिव से दूरभाष पर बातचीत कर स्पष्ट निर्देश दिए कि टैक्स प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से सरल और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

जनता को मिलेगी राहत : अनिल बंसल

वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने कहा कि शहर के नागरिक लंबे समय से टैक्स से जुड़ी तकनीकी खामियों और विसंगतियों का सामना कर रहे हैं। विधायक के हस्तक्षेप से इन समस्याओं का जल्द समाधान होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आने वाले दिनों में हांसी नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

Advertisement
×