Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

इनेलो की नरवाना रैली को सफल बनाने के लिए रोहतक में बैठक

23 मार्च की रैली की तैयारियों की समीक्षा, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement


इनेलो की 23 मार्च को नरवाना में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को रोहतक स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कलानौर हलका प्रभारी व इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट इंद्र सिंह ढुल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक बलवंत मायना और जिला प्रधान नफे सिंह लाहली ने की। इस दौरान हलका प्रधान जय सिंह शिमली ने बताया कि बैठक में 23 मार्च की नरवाना रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच सकें।

Advertisement

बैठक में राम भगदर लाकड़ा (एक्स सर्विसमैन प्रधान), मास्टर मुख्तियार सिंह (ऑफिस सेक्रेटरी), जोगेंद्र पहलवान (खेल प्रकोष्ठ प्रधान), सतबीर सेहरावत, सुरेंद्र भोला सुंदाना, आनंद राठी, एडवोकेट जगबीर डागर, संजू कोच, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल बलबीर सिंह देशवाल, पुनीत मायना, सुरेंद्र लकड़ा, सत्यवान शास्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:
12 रोहतक 2: रोहतक इनेलो जिला कार्यालय में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट इंद्र सिंह ढुल और पूर्व विधायक बलवंत मायना का स्वागत करते पदाधिकारी। चित्र – हप्र।

Advertisement
×