Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एमडी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

बहादुरगढ़ सराय औरंगाबाद स्थित एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों और अतिथियों का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कार्यक्रम में मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल अपने अध्यापकों व प्रबंधन के साथ।-निस
Advertisement

बहादुरगढ़ सराय औरंगाबाद स्थित एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों और अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में रामनिवास छिल्लर, एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर, डॉ. पूनम चौधरी, प्राचार्या डॉ. सुरबाला पैकरे, प्राध्यापकगण तथा बी.एड. व डीएलएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।

Advertisement

इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ, हरियाणवी चुटकुले, रैंप वॉक और हुक स्टेप्स जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन द्वितीय वर्ष की छात्राओं रेनू और आशा ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आशा को “मिस फेयरवेल” और राहुल को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया। साथ ही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्या डॉ. सुरबाला पैकरे के वार्षिक प्रतिवेदन, धन्यवाद ज्ञापन और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट के साथ हुआ। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
×