Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सेक्टरों की समस्याओं पर मेयर सख्त, एचएसवीपी अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश

सीवरेज, पेयजल व बरसाती नालों की समस्याओं पर नगर निगम में हुआ मंथन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: बैठक में उपस्थित मेयर प्रवीण पोपली व अन्य।-हप्र
Advertisement

हिसार के विभिन्न सेक्टरों में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय में बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की, जिसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी, नगर निगम पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सेक्टरों में आ रही समस्याओं की समीक्षा कर उनके त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना रहा।

 एक्सईएन समेत ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, एसडीओ अनूप सिंह व नरेंद्र सिंह के अलावा पार्षद मनोहर लाल, जगमोहन मित्तल, डॉ. सुमन यादव, हरि सिंह सैनी, राजेंद्र बिडलान, रवि सैनी, राजेश अरोड़ा, मोहित सिंघल, संजय डालमिया, भीम महाजन सहित कई पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों की समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष रखा।

Advertisement

पार्षदों ने बताया कि कई सेक्टरों में सीवरेज लाइनें बार-बार जाम हो रही हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा कुछ इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बरसाती नालों की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या और खाली प्लॉटों में उगी झाड़ियों से गंदगी व मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

Advertisement

मेयर प्रवीण पोपली ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एचएसवीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने दी प्रगति की जानकारी

एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि जिंदल चौक से जिंदल पुल तक बरसाती नाले की सफाई का कार्य प्रगति पर है, जबकि जिंदल अस्पताल रोड पर बरसाती लाइन की सफाई लगभग पूरी हो चुकी है। दूषित पेयजल की शिकायतों पर तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया गया। कुछ सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा जा चुका है।

Advertisement
×