Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेयर राज रानी मल्होत्रा ने असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ब्रीदिंग होप’ राहत पहल शुरु की

असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ब्रीदिंग होप’ राहत पहल का शुभारंभ सेक्टर-27 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम गुरुग्राम की महापौर राज रानी मल्होत्रा ने किया। गैर-सरकारी संगठन नव सृष्टि द्वारा और वाइगॉन इंडिया के सहयोग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में मंगलवार को नगर निगम महापौर राज रानी मल्होत्रा ‘ब्रीदिंग होप’ कार्यक्रम में श्रमिकों को राहत किट वितरित करते हुए।-हप्र
Advertisement

असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ब्रीदिंग होप’ राहत पहल का शुभारंभ सेक्टर-27 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम गुरुग्राम की महापौर राज रानी मल्होत्रा ने किया।

गैर-सरकारी संगठन नव सृष्टि द्वारा और वाइगॉन इंडिया के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण प्रतिबंध के कारण कार्य से वंचित रहे निर्माण श्रमिकों, घरेलू सहायिकाओं और अन्य असंगठित श्रमिकों को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और तात्कालिक राहत उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम स्थानीय पार्षद विकास यादव के सहयोग से आयोजित हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर निगम पार्षद कुलदीप यादव (वार्ड-11), अनूप सिंह (वार्ड-25), नारायण भदाना (वार्ड-20), सोनिया यादव (वार्ड-21) और कुणाल यादव (वार्ड-23) उपस्थित रहे। लाभार्थियों को राहत सामग्री भी वितरित की गई। पहल के अंतर्गत 250 परिवारों को सूखा राशन और स्वच्छता किट प्रदान की गई और 325 श्रमिकों के लिए निःशुल्क सामान्य एवं नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही ई-श्रम कार्ड पंजीकरण कर श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

Advertisement

महापौर राज रानी मल्होत्रा ने पहल की सराहना करते हुए नगर निगम गुरुग्राम की ओर से भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। निगम पार्षद विकास यादव ने ऐसे आउटरीच कार्यक्रमों को अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने में महत्वपूर्ण बताया। वाइगॉन इंडिया के अधिकारियों चंद्र मोहन गुप्ता और मोहन सिंह ने भी सीएसआर के तहत सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

Advertisement
×