Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी की कैमिकल कंपनी में भीषण आग, 6 कर्मचारी झुलसे

बावल के आईएमटी स्थित जीएलएस स्पेशलिटी कैमिकल कंपनी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंपनी में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे में 6 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें 4 की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन : बावल की जीएलएस स्पेशलिटी कैमिकल कंपनी में लगी भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकलकर्मी।-हप्र
Advertisement

बावल के आईएमटी स्थित जीएलएस स्पेशलिटी कैमिकल कंपनी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंपनी में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे में 6 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग इतनी भीषण थी कि कैमिकल से भरे ड्रम बम की तरह फटने लगे और पूरे परिसर में आग की लपटें व धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक के बाद एक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शाम तक रेवाड़ी, बावल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नीमराना, भिवाड़ी व राजस्थान से करीब 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

Advertisement

बताया गया कि हादसे के समय कंपनी में करीब 300 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, 6 कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। आसपास की 6 अन्य कंपनियों ने भी एहतियातन काम बंद कर कर्मचारियों को छुट्टी दे दी।

Advertisement

घायलों में कुछ की हालत गंभीर

कंपनी की एचआर हेड शर्मिला यादव ने आपातकालीन दरवाजे खुलवाकर कर्मचारियों को बाहर निकालने में मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अलार्म बजते ही कंपनी में भगदड़ मच गई, लेकिन प्रबंधन की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार और डीएसपी सुरेंद्र श्योराण मौके पर पहुंचे। सभी झुलसे कर्मचारियों—हरी बाबू, प्रवेश, अमित, विक्रम, राहुल और सचिन—को बावल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेवाड़ी और गुरुग्राम रेफर कर दिया गया।

घायलों में हरी बाबू, प्रवेश, अमित और विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी परिसर को घेर लिया है और आसपास की इकाइयों में भी एहतियातन काम बंद करा दिया गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Advertisement
×