Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Sonipat खरखौदा में मारुति ने दूसरे प्लांट में शुरू किया उत्पादन

अब मेगा प्लांट में सालाना 5 लाख कारों का होगा उत्पादन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
खरखौदा के इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप में स्थापित मारुति का मेगा प्लांट। -फाइल फोटो/हप्र
Advertisement

इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप, खरखौदा में स्थापित मारुति के मेगा प्लांट ने विश्व के सबसे बड़े कार निर्माण केंद्र बनने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने सोमवार को अपनी दूसरी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही खरखौदा प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता अब ढ़ाई लाख से बढक़र पांच लाख कारों तक पहुंच जायेगी।

मारुति सुजुकी फिलहाल खरखौदा में काम्पेक्ट एसयूवी ब्रेजा और मिड एसयूवी विक्टोरियस का निर्माण कर रही है। कंपनी की योजना इस प्लांट में कुल चार यूनिट स्थापित करने की है। इनमें से दो यूनिट अब शुरू हो चुकी हैं, जबकि तीसरे यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद चौथा यूनिट स्थापित किया जाएगा। चारों यूनिट पूरी तरह चालू होने के बाद खरखौदा प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख कारों तक पहुंच जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि वर्ष 2028 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

Advertisement

मारुति सुजुकी के अनुसार खरखौदा फैसिलिटी पूरी तरह विकसित होने के बाद मारुति सुजुकी दुनिया के सबसे बड़े फोर-व्हीलर मैन्युफेक्चरिंग हब में शामिल हो जाएगी। अभी कंपनी के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और गुजरात के हंसलपुर प्लांटों को मिलाकर कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 26.5 लाख यूनिट हो गई है। कंपनी ने इससे पहले वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान पांच लाख अतिरिक्त यूनिट उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी। इसी योजना के तहत खरखौदा की दूसरी प्रोडक्शन लाइन शुरू की गई है, जबकि एक नयी लाइन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में लगाई जा रही है। खरखौदा प्लांट की आधारशिला अगस्त, 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से रखी गई थी।

Advertisement

इसके बाद से ही यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। मारुति का यह मेगा निवेश न केवल खरखौदा बल्कि पूरे सोनीपत क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी गेम चेंजर माना जा रहा है। आने वाले वर्षों में इस प्लांट के आसपास आटोमोबाइल आधारित सहायक उद्योगों का बड़ा नेटवर्क विकसित होने की संभावना है।

जुलाई में आ सकते हैं पीएम मोदी

मारुति के इस प्लांट के विधिवत उद्घाटन के लिए अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन वह उस दौरान सिरे नहीं चढ़ पाया। अब जुलाई में प्रधानमंत्री के आने की उम्मीद जताई जा रही है। मारुति ने अब अपनी दूसरे प्लांट में भी कारों का निर्माण शुरू कर दिया है।

Advertisement
×