Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनोहरलाल ने रचा था जेजेपी तोड़ने का षड्यंत्र : दिग्विजय चौटाला

भिवानी में फसल खरीद का जायजा लेने पहुंचे, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी की नई अनाज मंडी में फसल खरीद का जायजा लेते दिग्विजय चौटाला।-हप्र
Advertisement

भिवानी में  दिग्विजय चौटाला ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने जननायक जनता पार्टी को तोड़ने का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि इस साजिश के पीछे एक अन्य नेता भी शामिल है, जिसका जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा।

गेहूं व सरसों की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला भिवानी की नई अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और हरियाणा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों को करोड़ों रुपये का लालच देकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से फसल खराब होने के बावजूद सरकार किसानों को राहत देने के बजाय नमी के नाम पर परेशान कर रही है। नए खरीद नियमों को उन्होंने अंग्रेजों के काले कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक बताया।

Advertisement

दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय पर फसलों की खरीद नहीं की तो जेजेपी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने हाल ही में सामने आए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जेजेपी और अब कांग्रेस विधायक राजकरण काला द्वारा किए गए खुलासों से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को आगे कर पूरा खेल रचा गया।

दिग्विजय ने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए उन्हें कई कुर्बानियां देनी पड़ीं। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायक जनता को बताएं कि उन्होंने कितनी राशि ली। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के समय से भी ज्यादा भ्रष्टाचार और अफसरशाही हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और आम जनता परेशान है।

वनवास खत्म, हांसी रैली बनेगी डॉ. अजय चौटाला की सक्रिय राजनीति में वापसी की गवाह : दिग्विजय

Advertisement
×