Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनोहर लाल ने बदले राजनीति के मायने : मनीष ग्रोवर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण अभियान और हवन-यज्ञ हुए। मीडिया से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में रक्तदाताओं को सम्मानित करते पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर। -हप्र
Advertisement

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण अभियान और हवन-यज्ञ हुए।

मीडिया से बातचीत में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि मनोहर लाल सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए राजनीति के मायनों को बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा मिला।

Advertisement

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि मनोहर लाल ने हर वर्ग के कल्याण के लिए समान रूप से कार्य करते हुए अनेक जनहितकारी योजनाएं लागू कीं। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और सुशासन के नये आयाम स्थापित किए।

Advertisement

कार्यक्रमों के तहत दिल्ली रोड स्थित कैंप कार्यालय में हम और आप सोशल वेलफेयर समिति के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 104 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सेक्टर-3 सीनियर सिटीजन क्लब और बनियानी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। आर्य नगर में हवन-यज्ञ हुआ।

इस मौके पर रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने मनोहर लाल की दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, मार्केट कमेटी अध्यक्ष अशोक चौधरी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष खुशीराम हुड्डा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, समाजसेवी पवन आहूजा, हिमांशु ग्रोवर, व्यापारी नेता गुलशन निझावन, पार्षद कपिल नागपाल, अमित मग्गू, मनीष शर्मा, रॉकी सहगल, सुशील नांदल, नरेश काला बोहर, सुरेश किराड़, अमित जोजी, दीपू नागपाल, पंकज आनंद, तरुण दुआ, हर्षित मिगलानी, अनिल नांदल, सुभाष सैनी उपस्थित रहे।

Advertisement
×