Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सूरजकुंड मेले में मन्नत नूर की लाइव परफॉर्मेंस, सुरीली आवाज पर झूमा पंडाल

39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। छोटी चौपाल पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर की लाइव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी सुरीली आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सूरजकुंड मेले की छोटी चौपाल पर प्रस्तुति देतीं प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर।-हप्र
Advertisement

39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में मंगलवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। छोटी चौपाल पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर की लाइव परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी सुरीली आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

‘वे तू लौंग, वे मैं लाची’ से बांधा समां

मन्नत नूर ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने सुपरहिट गीत वे तू लौंग, वे मैं लाची और तेरे पीछे आ गवाची से की। इसके बाद जब दिल दिया गल्लां करें तेरे नाल और तू होवे सामने मैं होवा चरणा नाल जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।

Advertisement

सांस्कृतिक संध्याओं ने बढ़ाया मेले का आकर्षण

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक संध्या में सूफी बैंड, हरियाणवी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, गजल, हास्य प्रस्तुति और नाटक सूटकेस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जादूगर अशोक सम्राट की जादूगरी बच्चों के लिए खास आकर्षण रही।

Advertisement

हेमंत बृजवासी की भक्ति संध्या से भक्तिमय हुआ सूरजकुंड मेला

सूरजकुण्ड मेले की मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हेमंत बृजवासी भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए। हप्र
सूरजकुण्ड मेले की मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हेमंत बृजवासी भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए। हप्र

देर शाम मुख्य चौपाल पर प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी की भक्ति संध्या ने मेला परिसर को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग दिया। जय राधे-राधे, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम और जुबां पे राधा-राधा जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।

सूरजकुंड मेले में  भारत ट्यूलिप पवेलियन में मिट्टी के बर्तनों की खास स्टॉल

भारत ट्यूलिप पवेलियन में फरीदाबाद की शिल्पकार श्यामावती द्वारा लगाई गई मिट्टी के बर्तनों की स्टॉल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की यहां जमकर खरीदारी हो रही है।

थीम कंट्री मिस्र की संस्कृति बनी खास आकर्षण

 सूरजकुण्ड मेले में मिस्त्र का स्टॉल। हप्र
सूरजकुण्ड मेले में मिस्त्र का स्टॉल। हप्र

इस वर्ष सूरजकुंड मेले की थीम कंट्री मिस्र है। अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में मिस्र के हस्तशिल्प, कालीन, टोकरियां और सजावटी वस्तुएं पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। विदेशी शिल्पकारों ने मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना की।

भारत की सांस्कृतिक आत्मा प्रतीक है सूरजकुंड मेला : उपराष्ट्रपति

Advertisement
×