Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अरब सागर में मंजीत कादयान ने दिखाया दमखम

9 घंटे 40 मिनट तैरकर चैनल स्विम किया पार, रचा इतिहास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ट्रॉफी व प्रमाण पत्र के साथ अरब सागर चैनल स्विम पार करने वाले तैराक मंजीत कादयान। -निस
Advertisement

भारत के विश्व रिकॉर्डधारी और गांव दूबलधन निवासी मंजीत कादयान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद मंजीत कादयान ने अरब सागर में धरमतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया तक चैनल स्विम को मात्र 9 घंटे 40 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मंजीत कादयान इससे पहले भी भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड में 36 किलोमीटर लंबे नॉर्थ चैनल को 14 घंटे 48 मिनट तक बर्फीले पानी में तैरकर पार किया था। यह उपलब्धि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला चुकी है। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और एपीजे अब्दुल कलाम रिकॉर्ड धारक बुक में दर्ज है। मंजीत कादयान के अनुसार अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में वे 32 पदक अपने नाम कर चुके हैं। इनमें 14 स्वर्ण पदक के अलावा कई रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही, राकेश कादयान, कोच रोहन मोर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र ढाका, सरपंच जयपाल, प्रेमपाल दूबलधन, सूरजभान मास्टर सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह तैराकी केवल दूरी पार करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की जीत थी। मंजीत कादयान ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादा अटल हो तो शारीरिक सीमाएं भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उनके इस साहसिक कारनामे ने देशभर के युवाओं को नई प्रेरणा दी है।

Advertisement
Advertisement
×