Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

डंडों से पीट कर व्यक्ति की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो: आईस्टॉक
Advertisement
सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के त्रिलोकपुर गांव निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ शहर के दलबीर नगर में किराये पर रहता था और मजदूरी करता था।मृतक के बेटे शिवम ने आरोप लगाया है कि 11-12 जुलाई की रात गांव सराय औरंगाबाद में किराये पर रहने वाले उनके ही गांव के निवासी शिवम, अमित और अर्जुन ने उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपी सत्यपाल को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से आरोपियों ने शव को सेक्टर 17 में सडक़ किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया। थाना सेक्टर 6 प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×