Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रेन पर पत्थरबाजी के लिए उकसाने, वीडियो वायरल करने वाला काबू

नव वर्ष के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर की रात को रेवाड़ी से रींगस जा रही ट्रेन के शीशे तोड़ने, पत्थरबाजी करते हुए दूसरे को उकसाने व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रोहतक से काबू कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। -हप्र
Advertisement

नव वर्ष के उपलक्ष्य में 31 दिसंबर की रात को रेवाड़ी से रींगस जा रही ट्रेन के शीशे तोड़ने, पत्थरबाजी करते हुए दूसरे को उकसाने व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रोहतक से काबू कर लिया है।

आरपीएफ निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल करने वाले इंस्टाग्राम संचालक लक्की निवासी बोहर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी ट्रेन में हुई पत्थरबाजी में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज किया गया था। तोड़फोड़ की घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त जयपुर मंडल ज्योति कुमार सतीजा व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के दिशानिर्देशन में एक टीम गठित की गई। टीम ने उक्त आरोपी लक्की को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान वारदात के शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ की गई। तत्पश्चात आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×